Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मदन गोपाल सिन्हा एवं लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सेवा का सम्मान: हिंदू पीजी कॉलेज में डॉ. मदन गोपाल सिन्हा और सत्यप्रकाश सिंह का अभिनंदन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पुराछात्र एवं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में अमरनाथ सिंह (हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन), अखंड प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, वाराणसी) तथा डॉ. संजय कुमार सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, डीएवी कॉलेज, वाराणसी) शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में डॉ. संजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए अनुभवों, नई जिम्मेदारियों और नए अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान उसके कर्मनिष्ठ, समर्पित और अनुशासित लोगों से होती है। डीएवी कॉलेज, वाराणसी से पधारे डॉ. संजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मदन गोपाल सिन्हा एवं लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों ने अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यों, ईमानदारी और समर्पण से महाविद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

कर्मनिष्ठ सेवाओं के लिए डॉ. मदन गोपाल सिन्हा व सत्यप्रकाश सिंह का सम्मान

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने कहा कि डॉ. मदन गोपाल सिन्हा केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आदर्श व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक अपने ज्ञान, अनुशासन और सरल स्वभाव से हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। एक श्रेष्ठ शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह अपने संस्कारों और शिक्षाओं के माध्यम से हमेशा समाज में जीवित रहता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में डॉ. सिन्हा की भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह ने भी महाविद्यालय के विकास की प्रत्येक यात्रा में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संस्थान के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया। ऐसे कर्मयोगी किसी भी संस्था की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की मंगलकामना की।

दीर्घ सेवाकाल को मिला सम्मान, हिंदू पीजी कॉलेज में हुआ गरिमामय विदाई समारोह

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अमित कुमार सिंह, रवि उद्यान, अमरनाथ सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को अविस्मरणीय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों से समृद्ध जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मदन गोपाल सिन्हा एवं सत्यप्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल में जिस निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्थान की सेवा की है, वह सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने दोनों के सुखद, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अतिथियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, राकेश सिंह सहित महाविद्यालय के बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.