Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

ब्यूरो 30-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240730-WA0014

आम आदमी पार्टी ग़ाज़ीपुर के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के अवैध गिरफ्तारी व जेल में उनके स्वास्थ्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ के विरोध में धरना प्रदर्शन सरजू पाण्डे पार्क में किया गया और साथ ही साथ ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति जी को दिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार संविधान विरोधी सरकार है दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी असंवैधानिक तरीके से किया गया है । सरकार तत्काल उन्हें जेल से निकाले । सदर विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बिंद व जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष रामकृत यादव प्रतिनिधि कालीचरण चरण यादव के कहा कि केंद्र सरकार की नीति और नियत अलग अलग है। जिला उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र व ज़िला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा कि केंद्र की सरकार राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर पार्टी को खत्म करना चाहती है । इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला सचिव गोपाल जी वर्मा, सदर विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बिंद, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष रामकृत यादव, विवेक जायसवाल, नागेन्द्र शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेन्द्र यादव, दिनेश यादव , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यवसाय हेतु बैंक के माध्यम से ऋण की सुविधा की जायेगी प्रदान
Next: संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की सघनता से की गई जाँच

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.