Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से लागू करने हेतु उपजिलाधिकारी ने दिए निर्देश

ब्यूरो 23-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241123-WA0124

जमानियां। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसे सुचारू रूप से लागू करने के लिए उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने ढढनी, राघोपुर और संबलपुर के प्राथमिक विद्यालयों में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्यक्रम की प्रगति और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि यह पुनरीक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जो 28 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान दिवस 9, 10, 23, और 24 नवंबर को सभी मतदान बूथों पर बीएलओ विशेष सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभिषेक कुमार ने यह भी बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। एसडीएम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी मतदाता सूची में नाम जोड़वाएं या संशोधन करवाएं। इच्छुक व्यक्ति संबंधित मतदान बूथों पर जाकर बीएलओ से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Next: राष्ट्रप्रेम का दीपक जलाने व नेतृत्व की प्रेरणा देने के साथ जहां देशभक्ति बनती है आदत वो है – एनसीसी(NCC)

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.