Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने समस्त बूथों का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 24-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241124-WA0046

जमानियां। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार और तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कई बूथों का औचक निरीक्षण किया और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह अभियान शनिवार और रविवार तक चला, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर बीएलओ तैनात रहे। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने ग्रामीण क्षेत्रों के हेतिमपुर, दरौली, रामपुर फुफुआंव, और तियरी के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों से संवाद स्थापित किया और पात्र नागरिकों से अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आह्वान किया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बीएलओ से उनके कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। एसडीएम अभिषेक कुमार ने हिदायत दी कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6, नाम हटाने के लिए फार्म 7, और नाम संशोधन के लिए फार्म 8 का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीएलओ को निष्पक्षता और सतर्कता से काम करने का निर्देश दिया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद रामध्यान सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: ‘गॉव की समस्या, गॉव मे समाधान’ ग्राम चौपाल का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.