Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों से वादा खिलाफी कर रही है मोदी सरकार, मांगे नहीं पूरी होने पर व्यापक आंदोलन की कही बात -पीड़ित अन्नदाता

ब्यूरो 26-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241126-WA0047

गाज़ीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझे राष्ट्रीय आह्वान पर आज गाज़ीपुर जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में सभा की गई । सभा के पहले गाज़ीपुर रेलवे स्टेशन से रैली निकाली गई जो लंका होते हुए पार्क में पहुंची। लगन और खेती किसानी में व्यस्तता के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों ग्रामीण मजदूरों और महिलाओं ने भागीदारी किया। रैली का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के नेतागण पूर्व विधायक राजेंद्र यादव,ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, अनुभव दास, नसीरुद्दीन,रामाश्रय यादव,लल्लन यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से वादा खिलाफी कर रही है। 9 दिसंबर 2021के एम एस पी की कानूनी गारंटी, बिजली के निजीकरण पर रोक, आंदोलन के दौरान के फर्जी मुकदमों की वापसी आदि लिखित समझौते को लागू करने से पीछे हट गई है। इसलिए आज संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 500 से ज्यादा जिलों में चेतावनी रैली के माध्यम से सरकार को अपना वादा पूरा करने के लिए 3 महीने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है । अगर इस समयावधि में मांगे पूरी नहीं होती तो देश में फिर बड़ा आंदोलन शुरू होगा। वक्ताओं ने कहा कि 2022 तक मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी कर रही थी लेकिन आज डीज़ल खाद बीज कीटनाशक कृषि औजारों के दाम बढ़ने और एम एस पी पर खरीद न होने से से किसानों की लागत ही दुगुनी हो गई। किसान कर्ज में डूब गए।

नेताओं ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी बिजली है । फर्जी भारी बिजली बिल ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं। कोई हिसाब किताब नहीं है। नेताओं ने मांग किया कि गांव गांव में चौपाल लगाकर बिलों को ठीक किया जाए । सभा में यह भी मांग उठी कि दिल्ली पंजाब कर्नाटक और अब झारखंड की तरह यूपी में भी 300 यूनिट फ्री बिजली दिया जाए । गाज़ीपुर में पोस्ते की खेती का लाइसेंस देने, नंदगंज की चीनी मिल सेऔर बहादुरगंज कताई मिल को चालू करने की भी मांग उठी। गंगा एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करने की निंदा करते हुए वापस लेने की मांग की गई। जिले में खेती के इस पीक टाइम में डी ए पी की भारी किल्लत पर किसान नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी तत्काल आपूर्ति की बात कही। सभा को ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र यादव, शशि कांत कुशवाहा,नसीरुद्दीन,
लल्लन यादव, अमर नाथ यादव, रामाश्रय यादव, सत्येन्द्र प्रजापति, राजेश वनवासी राम अवध, राम बदन सिंह राजदेव यादव, विजई बनवासी सुजीत यादव सुबच्चन यादव आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता अनुभव दास और संचालन शशि कांत कुशवाहा ने किया।
सभा के अन्त में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अमित सिंह को गाजीपुर जिले का जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त
Next: घरेलू विवाद से पीड़ित अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.