Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़

ब्यूरो 03-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250503-WA0049.jpg

जमानिया।  तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कुल 56 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से सिर्फ 5 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। मामलों की संख्या में राजस्व विभाग से 48, पुलिस विभाग से 3, जल निगम से 2, विद्युत विभाग से 2 और पंचायत राज विभाग से 1 मामला सामने आया। कुछ मामलों में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी विभागों को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने भी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार, पालिका अधिकारी, बाल विकास परियोजना, जल निगम, पशु चिकित्सालय, विद्युत विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकार अशोक राय के भाई का हृदयगति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Next: युवा तीरंदाज अमीषा चौरसिया का राष्ट्रीय महिला रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.