Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला पर हमला, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 03-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में एक महिला पर हमला कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता इन्दू देवी ने थाना में लिखित तहरीर देकर गांव के ही दो व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, 2 मई 2025 को सुबह लगभग 10 बजे, जब वह अपने घर के हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी, तभी एक दंपत्ति ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने इन्दू देवी को पकड़कर लात-घूंसों से मारा पीटा, जिससे उनकी गर्दन, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत थाना पहुंचकर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: जनपद के समस्त थानों में जनसुनवाई सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.