Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

05.600 किग्रा नाजायज गांजा सहित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 06-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251106-WA0023.jpg

गाजीपुर| थाना बहरियाबाद पुलिस की महत्वपूर्ण कार्यवाही 05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/-) के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, जबकि उसका पति फरार।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.11.2025 को थानाध्यक्ष बहरियाबाद श्री कृष्ण प्रताप सिंह तथा उ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्ता संगीता यादव को उसके आवास चौखड़ा (वृन्दावन) से अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसका पति संजय यादव नाजायज गांजा लाता है तथा वह स्वयं उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर देने का कार्य करती है, जिसे बाद में उसका पति बेचता है। इस संबंध में निम्न अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर पर मु0अ0सं0 195/2025 धारा 8/20 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
नाम पिता/पति का नाम पता आयु

संगीता यादव पत्नी संजय यादव चौखड़ा (वृन्दावन), थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर लगभग 38 वर्ष

फरार अभियुक्त
नाम पिता का नाम पता

संजय यादव पुत्र स्व. कुहेश यादव चौखड़ा (वृन्दावन), थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर

बरामदगी
05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा
(अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,40,000/-)

पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर


2. उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी हुरमुजपुर, मय हमराह पुलिस टीम, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
Next: दहेज उत्पीड़न मामले में विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.