Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो 06-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251106-WA0029.jpg

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
अभियान के अंतर्गत थाना गहमर के गहमर इंटर कॉलेज, थाना दिलदारनगर, थाना नोनहरा के ग्राम तिलाड़ी स्थित रामदरश इंटर कॉलेज, थाना सैदपुर, थाना जंगीपुर के कृष्णा जूनियर हाई स्कूल, थाना सादात, थाना बिरनो, थाना शादियाबाद, थाना भाँवरकोल, थाना मोहम्मदाबाद एवं थाना मरदह में पहुँचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं जनसामान्य को सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित जागरूकता दी गई। अभियान के दौरान निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वितरित की गई—

1090 : वूमेन पावर लाइन

1098 : चाइल्ड हेल्पलाइन

181 : महिला हेल्पलाइन

101 : अग्निशमन सेवा

112 : पुलिस आपातकालीन सेवा

102/108 : एंबुलेंस सेवा

1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1930 : साइबर हेल्पलाइन

साथ ही साइबर सुरक्षा (OTP, मीडिया लिंक, SMS लिंक, वेबसाइट लिंक एवं ऑनलाइन प्राइवेसी) तथा नए कानून BNS एवं BNSS के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि महिला-सम्मुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी पंपलेट वितरण के माध्यम से दी गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सेवा बाधित, सर्वर स्थानांतरण हेतु कार्य जारी
Next: 05.600 किग्रा नाजायज गांजा सहित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.