Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज उत्पीड़न मामले में विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 06-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाज़ीपुर| कोतवाली जमानिया क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता द्वारा दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सात सदस्यों के विरुद्ध लिखित तहरीर दर्ज कराई गई है। प्राप्त विवरण के अनुसार पीड़िता प्रियंका पाल पत्नी विजय पाल, निवासी देवढ़ी, ने आरोप लगाया है कि ससुरालजन द्वारा लगातार ₹2 लाख नगद, सोने की सिकड़ी तथा दोपहिया वाहन की मांग की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति पिछले एक वर्ष से बाहर प्राइवेट नौकरी कर रहा है और वह पत्नी से बातचीत तक नहीं करता, जबकि घर के अन्य सदस्यों से सम्पर्क में रहता है। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे अक्सर मारपीट कर घर से निकाल दिया जाता है तथा जान से मारने की धमकी दी जाती है। दिनांक 28 अगस्त 2024 को भी विवाहिता के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया था। विवाहिता ने बताया कि उसके वृद्ध पिता आर्थिक स्थिति के कारण दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी करने में असमर्थ हैं, इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार अत्याचार जारी है। पीड़िता की शिकायत पर निम्न नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है—

नामजद आरोपी :

1. विजय पाल (पति)

2. गजाधर पाल (ससुर)

3. धनराजी देवी (सास)

4. अजय पाल (देवर)

5. संगीता (देवरानी)

6. मंटू पाल (ननदोई)

7. रीना (ननद)

8. नैन्हा (भगीनी)

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच प्रचलित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 05.600 किग्रा नाजायज गांजा सहित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
Next: जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, विविधता में एकता विषय पर छात्रों ने रखे सशक्त विचार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.