Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फ्लड लाइट में खेला गया मैत्रीपूर्ण टी-20 मैच, डीजे 11 की 26 रन से शानदार जीत

ब्यूरो 25-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260225-WA0021

गाजीपुर| जिला न्यायालय, जिला प्रशासन गाजीपुर एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मध्य मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में फ्लड लाइट की रोशनी में खेला गया। दोनों टीमों के कप्तान क्रमशः जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय (डीजे 11) एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक, अंचल प्रमुख वाराणसी बैजनाथ सिंह रहे। टॉस जीतकर यूनियन बैंक की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजे 11 की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनियन बैंक की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया, किंतु रोमांचक संघर्ष के बाद डीजे 11 की टीम 26 रनों से विजयी रही।

डीजे 11 की ओर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ईरज राजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। डीजे 11 के मनोज यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं यूनियन बैंक की ओर से राहुल सिंह ने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैच के अवसर पर जिला प्रशासन एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, अंचल प्रमुख वाराणसी, उप अंचल प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख (पूर्व एवं पश्चिम) गाजीपुर, अग्रणी जिला प्रबंधक गाजीपुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इसे एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर टीम वर्क की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन कार्यक्षेत्र के बाहर भी सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, उप अंचल प्रमुख कुंदन लाल, क्षेत्र प्रमुख (पश्चिम) संजय कुमार सिन्हा, क्षेत्र प्रमुख (पूर्व) मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग अमित कुमार, अपर सिविल जज अनंत कुमार (फास्ट ट्रैक कोर्ट), अमित यादव, मदन यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, विजेंद्र, अभिषेक चतुर्वेदी, निशांत श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।मैच का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, एसोसिएशन ने शुरू की बीमा योजना
Next: जिलाधिकारी ने जनपद में धारा 163 लागू की, 16 अप्रैल तक प्रतिबंध प्रभावी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.