Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवक ने लगायी फांसी‚ मचा कोहराम

संवाददाता 06-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। केातवाली क्षेत्र के कबीरपुर घिनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय अरविन्द तिवारी रविवार की देर रात्रि में घर के अंदर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गये।

सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को गांव के लोगों ने घटना कि सूचना कोतवाली में दी। जिस पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार मय हमराही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आये। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे जगाने के लिए जब परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर खटखटा ने के बाद जब आवाज़ नहीं आयी तो परिवार के लोगों की बेचैनी बढ़ गयी। बताया कि इसके बाद किसी तरह से छत पर चढ़ कर आंगन में उतरे और खिड़की से अंदर देखा तो फांसी के फंदे में अरविन्द लटकता दिखाई दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली में ले आयी। वही पुलिस ने ग्रामीणो सहित परिजनों से पूछ-ताछ की। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कबीरपुर घिनपुरा गांव से सूचना मिली कि एक युवक ने नारियल कि रस्सी से पंखे के हुंक से लटक कर जान दी है। जिसकी जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांव को किया गया सील
Next: कोरोना वायरस ने सावन मास की धूम को किया फीका

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.