जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को दीक्षोत्सव के पूर्व शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में पुस्तक पठन एवं पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने और उनमें अध्ययन के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह के नेतृत्व एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 22 शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पुस्तकों पर अपनी विश्लेषणात्मक समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह शामिल रहे। वहीं सहयोगी के रूप में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह शामिल रहे। वहीं सहयोगी के रूप में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
