गाजीपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि प्रदेशीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कबड्डी खेल के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित 27 जुलाई के स्थान पर अब यह ट्रायल 23 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित होगा। इच्छुक महिला खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकती हैं। प्रतियोगिता में केवल 25 वर्ष से कम आयु की महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 24 जुलाई (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं। चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में आयोजित मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगे।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण-पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सभी चयन प्रक्रियाओं में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।