Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रपिता के जयन्ती पर होगा ध्वजारोहण

ब्यूरो 01-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने निर्देशित किया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस पर 02 अक्टूबर, 2020 को गॉधी जयन्ती समारोह का अयोजन सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं सभी कार्यालयों, विद्यालयों आदि के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09ः00 बजे महात्मा गॉधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जायगा।

उसके बाद गॉधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये तथा गोष्ठी का आयोजन किया जाय। विशेष रूप में निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाय। सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हें यह भी समझाया जाये कि देशको कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। कार्यक्रमों /गोष्ठी के दौरान वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत शासनादेशें द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए गोष्ठी के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा प्रत्येक दशा में मास्क/फेस कवर का प्रयोग किया जाय। मास्क/फेस कवर का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन सुनिश्चित किया जाय।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
Next: छात्रवृत्ति हेतु सूचना

हो सकता है आप चूक गए हों

d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी किए गए जनरेटर के तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी बुधिराम पुत्र राम प्रवेश राम, निवासी रायपुर थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को ददरी घाट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर का तार बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाना में मु.अ.सं. 529/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

ब्यूरो 21-07-2026
fa56c88b-f64d-47e9-9d05-a945d9402d8d

वारंटी गिरफ्तार, बरेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

ब्यूरो 21-07-2026
d255f2bc-8d5f-4a59-a0eb-1005b26a8391

पुलिस कार्यालय में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो 21-07-2026
eef97bf3-3707-40c6-8d04-9fcf44235999

उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.