गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी किए गए जनरेटर के तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी बुधिराम पुत्र राम प्रवेश राम, निवासी रायपुर थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को ददरी घाट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर का तार बरामद किया गया।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाना में मु.अ.सं. 529/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।