Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ब्यूरो 21-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
eef97bf3-3707-40c6-8d04-9fcf44235999

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में मेसर्स ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक के प्रतिनिधि बशिष्ठ सिंह यादव ने विद्युत बिल में लगाए गए रेगुलेटरी सरचार्ज पर आपत्ति जताई। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने सीवर लाइन निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों एवं सीसी रोड की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुगलानीचक में औद्योगिक इकाई स्थापित करने के संबंध में ए.के. दुबे की समस्या पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 80 प्रतिशत नाले का निर्माण पूरा हो चुका है।

औद्योगिक आस्थान नंदगंज में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं पुलिस चौकी की मांग पर अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लग चुकी हैं। वहीं पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। रूरल पेपर कन्वर्जन के संचालक जय प्रकाश राय की शिकायत पर जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान के स्वतंत्र विद्युत फीडर से बाहरी इकाइयों को दिए गए कनेक्शन हटाने तथा उनके लिए अलग फीडर की व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। राजेश इंटरप्राइजेज के संचालक राजेश प्रसाद द्वारा लाइसेंस शुल्क में त्रुटि की शिकायत पर अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को एक सप्ताह के भीतर शुल्क संशोधित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई उद्यमियों ने गलत विद्युत बिल मिलने की शिकायत भी उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को सभी शिकायतों की जांच कर त्रुटियों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजकीय औद्योगिक आस्थान में विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित कर उसकी कार्यवाही अगली उद्योग बंधु बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा बड़ी बाग क्षेत्र निवासी अक्षय कुमार दुबे द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए निजी भूमि की पैमाइश कराने के अनुरोध पर तहसीलदार सदर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण
Next: पुलिस कार्यालय में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का लिया संकल्प

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.