Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस कार्यालय में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो 21-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d255f2bc-8d5f-4a59-a0eb-1005b26a8391

गाजीपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन, भू-जल संरक्षण तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही दैनिक जीवन में जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए जल के अपव्यय को रोकने और समाज में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि “जल ही जीवन है” और प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह जल संसाधनों का संरक्षण कर भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Next: वारंटी गिरफ्तार, बरेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.