Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वच्छता के प्रति सामाजिक संस्था ने ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाददाता 03-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने तीन दिन लगातार स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को बरहनी विकास खण्ड के रामपुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव मृत्युन्जय सिंह दीपू ने कहा कि हमें स्वच्छता का संकल्प लेना होगा और अपने गांव,नगर व कस्बे को साफ सुथरा रखना होगा और दूसरों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक करना होगा। ऐसा करके ही हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।कहा कि स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता पर ध्यान देना होगा।गांव के सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे अपने आस-पास साफ -सफाई रखें।तभी स्वच्छ भारत सुंदर भारत की परिकल्पना साकार हो सकती है। गौरतलब है कि सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर समिति के मार्ग दर्शक सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के मार्गदर्शन में तीन दिन लगातार स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन शनिवार को समिति के सदस्यों ने बरहनी विकास क्षेत्र के रामपुर गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, बृजेश बारी, मुन्ना तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अतिप्राचीन रामलीला कमेटी की ज़मीन पर दबंग करा रहे अवैध निर्माण
Next: बसपा नगर अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.