Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो एंट्री के चलते लग रहा है जाम

संवाददाता 04-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा चन्दौली। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलासपुर के पास लगे नो एंट्री के चलते सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दूसरे दिन भी तलासपुर से कुसी तक आठ किमी लम्बा जाम लगा रहा।जाम में फंसे लोग जाम के चलते बेहाल नजर आए।कहीं कहीं तो लोगों को दो दोपहिया व साइकिल निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गौरतलब है कि सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमानिया में तलासपुर के पास लगे नो इन्ट्री के चलते मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है।मंगलवार को जहां तलासपुर से कुसी तक करीब आठ किमी लम्बा वाहनों का जाम लगा हुआ था वहीं दूसरे दिन बुधवार को जाम कुसी गांव को भी पार कर गया।जाम के चलते आवागमन करने वाले लोगों को मार्ग पर लगने वाले जाम के झाम से काफी जूझना पड़ा।इस जाम के चलते सवारी और निजी वाहनों को अपने गंतव्य तक आने जाने में काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।जाम के चलते बाइक व साइकिल सवारों को भी अच्छी खासी कठिनाई झेलनी पड़ रही थी। मार्ग पर दो दिनों से लग रहे भीषण जाम से क्षेत्रीय लोग कराह उठे हैं।सवारी गाड़ियां मार्ग बदल बदल कर चलती नजर आयीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छतें व दीवारें जर्जर
Next: बाइक व साइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.