Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिक्षकों का विद्यालय समयावधि में गायब रहने का सिलसिला जारी

संवाददाता 05-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। बरहनी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का विद्यालय समयावधि में गायब रहने का सिलसिला जारी है। खासकर उत्तरी नरवन के पिपरी व खझरा न्याय पंचायत के विद्यालयों की स्थिति तो बेहद खराब है।

गोपालपुर सहित अन्य विद्यालयों पर जहां शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की जरुरत है। वहीं विद्यालय समय में भी विद्यालय बंद कर शिक्षकों के नदारत रहने का सिलसिला जारी है।शनिवार को तो गोपालपुर विद्यालय पर बकायदे दिन के 1.30 बजे ही ताला लटक रहा था। शिक्षक विद्यालय बंद कर नदारत थे।जबकि विद्यालय पर दो शिक्षक सहित एक शिक्षा मित्र की तैनाती की गई है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो यहां अधिकांशत: विद्यालय पर शिक्षक नदारत रहते हैं। वहीं उत्तरी नरवन के ही पिपरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर 175 छात्र- छात्राओं के लिए एक प्रधानाध्यापक तीन सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक की तैनाती की गई है। लेकिन शनिवार को दो सहायक अध्यापक अशोक कुमार व अरविंद कुमार बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब थे। इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक सवार कार से टकरा कर गंभीर रूप से हुए घायल
Next: धान क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर किसानों ने की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.