Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुपरवाइजर तथा बीएलओ की हुई समीक्षा बैठक

संवाददाता 31-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण के अंतर्गत विकास खंड जमानिया के सभागार में गुरूवार को समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें समस्त सुपरवाइजर तथा बीएलओ मौजूद रहे।

बैठक में आलोक कुमार तहसीलदार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 3 जनवरी 2021 तक बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये जाएंगे। कहा कि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचको के भी दावे स्वीकार किए जाएंगे। नाम सम्मिलित किए जाने के लिए दावा आवेदन पत्र प्रपत्र 2 (प्रारूप 17) पर, किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन हेतु आवेदन प्रपत्र 3 (प्रारूप 18) पर तथा सम्मिलित नाम पर आपत्ति है, तो प्रपत्र 4 (प्रारूप 19) भरवाया जाएगा। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 4 जनवरी 2021 से 11 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई 12 जनवरी 2021 से 21 जनवरी 2021 तक होगी तथा 22 जनवरी को निर्वाचक नामावलिओं का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हनि नरायण‚ एडीओ पंचायत अरूण दूबे‚ लेखपाल राहुल कुमार आदि सहित सुपरवाइजर तथा बीएलओं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आटो के उड़े परखच्चे, सात लोग घायल,पांच गंभीर रेफर
Next: बंध्याकरण के लिये 54 महिलाओं ने कराया पंजीकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.