Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यातायात नियमों को न मानने वालो पर करें कार्यवाही– अपर जिलाधिकारी वि.रा.

ब्यूरो 20-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0 (2)

गाजीपुर । जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को राईफल क्लब में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें यातायात नियमो का पालन करने, दो पहिया वाहन व्यक्ति को चलाने व बैठने वाले को हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहनो में सीट बेल्ट का प्रयोग कराने का निर्देश दिया, यातायात नियमो को पालन न करने वाले पर कार्यवाही करते हुए चालान की प्रक्रिया अपनाई जाये।

विद्यालयो में छात्रो को लाने ले जाने वाले बसो में कुशल वाहन चालक को वैध लाईसेंक के साथ ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाये। शहरी क्षेत्रो में जाम की समस्या को देखते हुए सड़को पर चलने वाले राहगीरो को यातायात नियमो का पालन कराते हुए जॉम की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है इस हेतु इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। ई-रिक्शा चालको का भी लाईस से होना आवश्यक है जो भी व्यक्ति 18 वर्ष से कम उम्र के है, और ई-रिक्शा चालाते हुए पाये जाते है तो उनपर पर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने ट्रक व बस मालिक को ओवर स्पीड व ओवल लोड न चलाने का निर्देश दिया।. सैदपुर एवं महराजगंज मंे खराब सड़को को मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में एआरटीओ श्रीराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी प्रवीण यादव, ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुक्त का शीत कालीन भ्रमण कल
Next: शव का नही हो पाया शिनाख्त

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.