Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोल्डन कॉर्ड बनवाने के लिए ब्लाक स्तर पर स्वास्थ विभाग ने दिया जोर

ब्यूरो 07-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210207-WA0015

गाजीपुर। आयुष्मान भारत योजना जो भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें लाभार्थी को ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज दिए जाने का प्रावधान है। जिसके लिए लाभार्थी को गोल्डन कार्ड बनवाना अनिवार्य होता है। और उसी गोल्डन कार्ड पर लाभार्थी को चिकित्सा लाभ दिया जाता है। जिसे बनवाने के लिए इन दिनों शासन पूरा जोर दिया हुआ है। जिस के क्रम में मोहम्मदाबाद ब्लाक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाया जाने का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए उनके ब्लॉक में 5400 परिवारों का नाम छूटा हुआ है। जिनके सदस्य अभी तक अपना गोल्डन कार्ड नहीं बनवाए हैं। जिसको अब युद्ध स्तर पर बनवाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर आयुष्मान मित्र की नियुक्ति नहीं की गई है। जिसके द्वारा प्रतिदिन गोल्डन कार्ड निशुल्क रूप से बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद पर निशुल्क बनाया जा रहा है। वहीं ब्लॉक के सभी सीएचसी पर ₹30 प्रति गोल्डन कार्ड के हिसाब से भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सभी स्वास्थ्य केंद्र पर गोल्डन कार्ड बनवाए जाने के कार्य में तेजी लाने के लिए आरसीएच ऑपरेटर को आयुष्मान मित्र की औपचारिक ट्रेनिंग देकर उन्हें आयुष्मान मित्र बनाया गया है। जो गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य कर रहे हैं।

आयुष्मान मित्र कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चले विशेष अभियान में कुल 550 गोल्डन कार्ड बनाए गए। वही 1 जनवरी से 30 जनवरी तक चले अभियान में 453 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। जैसे आयुष्मान कार्ड का मुखिया मृतक है,लेकिन उसका नाम है। कुछ लोग ब्लॉक या शहर से बाहर रह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का नाम दूसरे गांव के नाम में जुड़ गया है। जिसके चलते गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि 2011 के जनगणना के अनुसार जिन लोगों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का पत्र मिला है। वह लोग अपने उस पत्र के साथ आधार कार्ड या राशन कार्ड लेकर नजदीक के स्वास्थ केंद्र पर निशुल्क या सीएचसी पर ₹30 का भुगतान कर गोल्डन कॉर्ड बनवा सकता है। जिससे भविष्य में 5 लाख तक का चिकित्सा लाभ ले सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री का जनपद आगमन 8 फरवरी को
Next: पुण्यतिथि पर निःशुल्क दवा का किया वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.