Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयं सेविकाओं ने रैली निकाल कर की साफ सफाई

संवाददाता 09-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
3

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्‍यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मंगलवार को रैल निकाल कर नगर स्थित गंगा घाट पर स्वयं सेविकाओं साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के स्वयं सेविकाओं ने रैली निकाला और गंगा को स्वच्छ रखने हेतु लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली द्वारा स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीणों से यह अनुरोध किया कि वे अनिवार्य रूप से सभी मतदानों में सहभाग करें। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी और लोगों को जागरुक किया और स्वच्छता संदेश दिया। शिविरार्थियों ने आधी रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे के गगनचुंबी नारों के साथ लोगों से अनिवार्य मतदान की अपील की। बौद्धिक कार्यक्रम में गंगा के अविरल और अक्षुण्ण रखने पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिविरार्थियों को गंगा को स्वच्छ रखने, उनकी पुरातनता और पौराणिक महत्व पर अच्छी जानकारी प्रदान की। उन्होंने शिविरार्थियों से अपने सीखे व्यवहार को जीवन में उतारने की अपील की। स्वयं सेविका ने गंगा के उदगम, उनके महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ अरविन्द सिंह‚ जितेन्द्र यादव‚ संजय शर्मा‚ अंशु बिन्द‚ मुस्कान यादव‚ रितु कुशवहा‚ निरज यादव‚ रोजी जहां‚ सीमा कुमारी‚ अनुराधा‚ आरती कुमारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई भी जगह नहीं-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: ब्लॉक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.