Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

24 वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर रहा दबदबा

ब्यूरो 16-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210316-WA0021

गाजीपुर। स्थानीय पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोन वाराणसी की 24 वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2021 13-03-2021 से 15-03-2021 तक आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की जनपद चंदौली जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया एवं मेजबान गाजीपुर सहित कुछ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 15-03-2021 को समापन के अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया गया तथा प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता का समापन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा किया गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ओवर आल प्रतियोगिता में पुरुष टीम में जनपद गाजीपुर प्रथम स्थान जनपद बलिया द्वितीय व आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रही। ओवर आल महिला टीम में प्रथम स्थान पर गाजीपुर द्वितीय स्थान पर बलिया व तृतीय स्थान पर आजमगढ़ रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोद भराई और अन्नप्राशन के साथ शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित एसओ का वेतन काटने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.