Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नपा अध्यक्ष ने सभासदो संग किया भूमिपूजन

ब्यूरो 16-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210316-WA0025~2

जमानिया। स्थानीय नगर क्षेत्र के महर्षि यमदग्नि परशुराम घाट उर्फ बलुवा घाट पर मंगलवार की शाम को नपा अध्यक्ष एहसान जफर रूमान ने सभासदों संग विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण के साथ  लकड़ी घर, शवदाह स्थल, टिन सेड, पूजा स्थल, रैम्प एवं हाई मास्क लाइट आदि सुंदरीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। परन्तु पूरे देश मे कोरोना महामारी की वजह से सभी विकास कार्य ठप पड़े हुये थे। जबकि नगर को विकासशील बनाने के लिए कई बार सभासदो ने नपा अध्यक्ष से मिलकर लिखित प्रस्ताव एवं वार्ता किया था जिसको नपा अध्यक्ष गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन से बयालीस लाख साठ हजार रुपये की प्रथम क़िस्त स्वीकृत कराने में कामयाबी हासिल की। इस बाबत नपा अध्यक्ष ने बताया की उक्त घाट पर भूमिपूजन किया गया है जिससे लकड़ी घर, शवदाह स्थल, टिन सेड, पूजा स्थल, रैम्प,एवं हाई मास्क लाइट आदि सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना है। जिसका जनता को सीधे लाभ प्राप्त होगा।
इस दौरान नारायण दास प्रतिनिधि सभसाद एवं सदस्य जिला योजना समिति ने बताया की इसी प्रकार सभासदों संग मिलकर विभिन्न वार्डो में विकास कार्य कराया जायेगा और अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।
उक्त अवसर पर सभसाद प्रमोद यादव, अभय शंकर सोनी, उद्धव पांडेय, सलीम अहमद, शिवबचन यादव,उमराव यादव, सुरेश वर्मा, देवबर्त वर्मा,साहनी चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा आशीष वर्मा, प्यारे लाल, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हमारा समाज सरकार का तोड़ेगा घमंड-देवेंद्र निषाद
Next: पिता पुत्र को पिटा और फिर दागी गोली

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.