Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने करीब 6 वाहनों का किया चालान 1 वाहन सीज

ब्यूरो 10-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210510-WA0024

जमानियां। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करने में जुटी है लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है। सोमवार को पुलिस ने करीब 6 वाहनों का चालान किया और करीब 1 वाहन सीज किये।

पुलिस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए मुस्तैदी से तैनात है और चेकिंग कर रही है। वही बिना काम घरों से बाहर निकल कर तफरी करने वालों पर सख्ती भी बरत रही है। बिना हैल्मेट‚ मास्क के वाहन चलाने वालों का चालान किया गया। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण इलाकों में आम जन-मानस को सतर्क व जागरूक करने के लिए मुख्य चौराहों एवं सड़कों पर सरकारी वाहनों में लगे लाउडस्पीकर का प्रयोग कर रहे है। क्षेत्र के सीमाओं पर स्थित चेक पोस्टों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों-व्यक्तियों की पूर्ण सुरक्षा बरतते हुए प्रभावी चेकिंग की जा रही है। बताया कि कोविड के नियमों का पालन न करने वाले करीब 6 लोगों से जुर्माना वसूला गया है। जबकि 6 वाहन का चालान और एक वाहन को सीज किया गया है। बताया कि कोतवाली की दो लाउडस्पीकर लगे वालों को गांव एवं नगर में जागरूक करने के लिए लगातार भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच के लिए बनीं चार-चार मोबाइल टीम
Next: तैयारी पूरी, मतगणना कल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.