जमानियां। स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक साजिश बताते हुए विरोध जताया है। शनिवार को उन्होंने रामलीला मैदान में समर्थकों के साथ क्रमिक धरना शुरू किया। चेयरमैन ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
दरअसल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के कथित फर्जी लेटर पैड और कूटरचित हस्ताक्षर के जरिए 408.68 लाख रुपये के सरकारी अनुदान हासिल करने की कथित साजिश के मामले में चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता और उनके सहयोगियों के खिलाफ जमानियां कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई की। आरोप है कि एमएलसी के फर्जी लेटर पैड एवं कूटरचित हस्ताक्षर तैयार कर सरकारी अनुदान प्राप्त करने का प्रयास किया गया। एफआईआर के विरोध में चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता शनिवार को रामलीला मैदान में समर्थकों के साथ क्रमिक धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि जब तक मामले का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका क्रमिक धरना जारी रहेगा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। दूसरी ओर, मामले में लगाए गए आरोपों और दर्ज प्राथमिकी को ले