Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्त्येष्टि स्थलों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 13-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210513-WA0011

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0
ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न घाटो एवं अन्त्येष्टि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा दाह संस्कार कर रहे लोगो से अन्त्येष्टि स्थलो पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

अधिकारी द्वय द्वारा जनपद के चोचकपुर घाट, चन्दौली पीपा पुल, बड़सरा जमांनियां पुल, कंकड़वा घाट जमांनियां, नरवा घाट गहमर, रोईनी घाट बारा, कर्मनाशा पुल एवं वीर अव्दुल हमीद सेतु के घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिकारी एवं निगरानी समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कंकड़वा घाट जमांनियां मे शवदाह के लिए उपस्थित लोगो द्वारा शवदाह हेतु जलावन लकड़ी की कीमत आवश्यकता से अधिक मूल्य पर बेचे जाने तथा घाटो पर डोम द्वारा आग देने हेतु अधिक पैसा वसूलने की शिकायत की गयी। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 650.00 प्रति कुन्टल जलावन लकड़ी तथा 500.00 रू0 प्रति शव डोम को दिये जाने का निर्देश दिया। और कहा कि घाटो पर आवश्यकता से अधिक पैसा मांगने पर सम्बन्धित के विरूद्ध एफ0आई0आर दर्ज कराते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि गंगा नदी/घाटो से किसी के द्वारा शव को जल प्रवाहित नही किया जायेगा। इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। नदी मे लगाये गये जाल को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा, स्टाल लगाकर कर्मचारियो की ड्यूटी लगाते हुए माईक के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी जाय तथा घाटो पर एक वैनर लगाया जाय जिसपर लकड़ी का मूल्य 650.00 रू0 प्रति कुन्टल, कन्ट्रोल रूम नं0 तथा गरीब असहाय व्यक्तियों के लिए शासन द्वारा शव के दाह संस्कार मे प्रयोग होने वाली सामग्रीयो के लिए रू0 5000.00 रू की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप मे दी जायेगी लिखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को गांव से घाट तक शव लाने मे दिक्कत हो तो वे घबराये नही तत्काल कन्ट्रोल रूम पर फोन करें जिससे शव वाहन के माध्यम से शव को घाटो तक लाया जायेगा। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन इस तरह की चुनौतियों के लिए कटिबद्ध है। इस लिए प्रत्येक दिन मेरे एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रत्येक घाटो का निरीक्षण कर जानकारी ली जा रही है जिससे किसी को शव के दाह संस्कार मे दिक्कतो का सामना न करना पड़े। उन्होेने जनपद वासियों से धैर्य बनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान नरवा घाट गहमर मे विधायक जमांनियां सुनिता सिंह मौके पर पहुचकर जिलाधिकारी से घाटो के किनारे होेने वाले कटान से अवगत कराया। मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य, सदर तहसीलदार मुकेश सिंह, तहसीलदार सेवराई, निगरानी समिति के सदस्य एवं सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने शवदाह गृह के लिए लकड़ी का विक्रय मूल्य किया तय
Next: हत्या का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

476687e3-0229-4472-a068-ddcab7de92e7

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन

ब्यूरो 08-08-2026
CSF-Logo-500x280

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी की तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 07-08-2026
CSF-Logo-500x280

जमानिया में बिजली संकट पर शासन सख्त, एक्सईएन अशरफी लाल निलंबित; खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश

ब्यूरो 07-08-2026
6ef69148-8767-4d7b-abb9-898681a5e66e

पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 07-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.