Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी

ब्यूरो 26-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210526-WA0016

गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड कर दबंगई दिखाने वाले अभियुक्त एक अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ करण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में 26.05.2021 को करण्डा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त चेकिंग के दौरान परमेठ पुल के पास से सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड कर दबंगई दिखाने वाले अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ जुगुनू पुत्र अजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी ग्राम मैनपुर थाना करण्डा को एक  अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ  गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना करण्डा पर मु0अ0सं0 124/2021 धारा  3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अशोक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी खिदिरपुर, हे0का0 कृष्णचन्द्र चौरसिया, हे0का0 कृष्णानन्द यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बसपा छोड़कर संतोष कुशवाहा ने समर्थकों के साथ सपा का थामा दामन
Next: छठें चरण का सैनिटाइजेशन प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.