Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लूट के सामान व चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 27-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210527-WA0007

गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने लूट के 20000 रुपये नगद एवं चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गुरुवार की सुबह करीब 7:10 मिनट पर यूनियन बैंक पुलिया के पास उसिया मोड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कमलेश पाल मय हमराह फोर्स यूनियन बैंक पुलिया के पास उसिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ 27-05-2021 को समय 07:10 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त जमशेद नि0 ग्राम उसिया द्वारा बताया गया कि 15/04/2021 को फरीदपुर चौराहे से पहले मैने अपने साथी के साथ मिलकर बैग लूटा था। अभियुक्त तौसीफ खाँन एवं सादाब खाँन नि0 ग्राम उसिया के कब्जे से दो अदद चोरी की मोटर साईकिल तथा अभियुक्त जमशेद खाँ के पास से मु0अ0सं0 77/21 धारा 392/411 भादवि मे लूटा गया 20000 हजार रूपया नगद व 01 स्वैप मशीन व 01 अदद स्वैप रिमोट व एक अदद बैग काले रंग का ,एक रजि0 (Daily Transation Detials) लिखा हुआ व लूट की घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बरामद किया गया । लूट के सामान का मुकदमा वादी द्वारा पहचान करायी गयी, तो वह अपने लूटे गये सामानो को पहचान गया। जिसके आधार पर लूट के मुकदमे मे अभियुक्तगण का नाम प्रकाश मे लाते हुए व चोरी किये गये मो0सा0 के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/21 व 102/21 धारा 41/411/413/419/420 भादवि पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सहित वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव, का0 राकेश पाल, का0 मंगल यादव थाना, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 सतेन्द्र यादव, का0 दिलीप भगत, का0 आशीष यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांगजन होगे पुरस्कृत
Next: चोरी की बाइक व दो स्कार्पियो, लूट के नगदी सहित दो गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.