जमानिया। भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी से बक्सर तक 108 किलोमीटर के फोरलेन निर्माण के लिए भोपाल की हाईवे इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी की 4 टीमें क्षेत्र में सर्वे कर रही हैं। जमानिया, सकलडीहा, अंबाडा, दिलदारनगर, भदौरा, चौसा होते हुए बक्सर तक सर्वे शुरू हो गया है यह कार्य पूरा होते ही सर्वे कंपनी की ओर से डीपीआर तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेजा जाएगा। फील्ड मैनेजर लवकेश झौरे ने बताया कि निर्माण के लिए सकलडीहा, जमानिया, चौसा, बक्सर में ट्रैफिक अकाउंट सर्वे हो रहा है। जमानिया मे एनएच- 24 पर 2 जुलाई से ट्रैफिक अकाउंट सर्वे शुरू है। यह 9 जुलाई तक चलेगा। सर्वे टीम में अब्दुल बारी, लखन बामनिया, साकिर हसन, सुशील खरे, राहुल वर्मा आदि थे।