Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की 5 बाइक व तमंचा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210728-WA0023

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी अनुसार सेवराई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ला मय हमराही द्वारा बारा बिहार बार्डर कर्मनाशा पुल थाना गहमर से मंगलवार की रात करीब दस बजे अभियुक्त गण दिलीप चौहान पुत्र राजन चौहान ग्राम नवली थाना रेवतीपुर के पास से एक अदद तंमचा 12 बोर मय 02 अदद कारतूस 12 बोर व मनोज ठठेर पुत्र रामबचन ठठेर निवासी ग्राम संतरामगंज भदौरा थाना गहमर को 05 अदद मोटरसाइकिल क्रमश UP67V0703, UP61M 1639, UP61AA0984, UP61E9486 एवं बिना नं0 की हीरो सीडी डिलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे कोतवाली गहमर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ल चौकी प्रभारी सेवराई, उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल अभिषेक कुमार व संजय कुमार यादव रहे।

इस बाबत कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एक अभियुक्त को अवैध तमंचा, व एक को 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनसे आवश्यक पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जल्द शुरू होगा परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण कार्य
Next: खरीफ की मुख्य फसल धान के बारे में डायल आउट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.