Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र छात्रवृत्ति योजना के पात्र नहीं

ब्यूरो 08-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2021-22 दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा जारी नई द्वितीय चरण की समय सारिणी जारी छात्रों द्वारा आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है तथा छात्रों द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों की हार्डकापी को मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा 03 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाइन अग्रसारित किया जाना है।

इस सम्बन्ध में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है जिसमे छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरते समय ऐसे छात्रों का जिनका वार्षिक परीक्षाफल/समेस्टर का परीक्षाफल न निकलने की दशा में Result Not Yet Declared आप्शन चुनते हुए आनलाईन आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे डाटा को संदेहास्पद श्रेणी में रखा जायेगा, जिसे बाद में निर्धारित समयावधि (दिनांक 14 दिसम्बर, 2021 से 19 दिसम्बर, 2021) तक अनिवार्य रूप से परीक्षाफल भरते हुए छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पूर्ण करके संस्था में जमा किया जायेगा, जहां संस्था से भी परीक्षाफल भरते हुए ऑनलाइन अग्रसारित किया जायेगा। ऐसे छात्र जिनकी वार्षिक परीक्षाफल अथवा सेमेस्टर होने की दशा में दोनों सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी/उत्तीर्ण/प्रोन्नत ¼Promoted with marks/Promoted without marks½ होने पर ही छात्र अपने पूर्व आवेदन पत्र का नवानीकरण कर सकेगें। संस्था द्वारा छात्र का आवेदन आनलाइन अग्रसारित करते समय छात्र का गतवर्ष की वार्षिक परीक्षा (सेमेस्टर होने की दशा में दोनों सेमेस्टर के अंकों को जोड़ते हुए) का प्राप्तांक एवं पूर्णांक भरना अनिवार्य होगा। संस्था द्वारा छात्र का आवेदन आनलाइन अग्रसारित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय, जिन छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है उनका ही छात्रवृत्ति डाटा अग्रसरित किया जायेगा। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है वह छात्रवृत्ति योजना के पात्र नहीं है, अतः ऐसे छात्रों का छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित नही होगा। उन्होने जनपद के दशमोत्तर स्तर के समस्त शिक्षण संस्थाओं/छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्तानुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरते हुए छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित करना सुनिश्चित किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस प्रदेश में लहराएगी परचम- मकसूद खान
Next: नियमित लोक अदालत का आयोजन 21 नवम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.