Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ भदौरा मार्केट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 93/2026, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटेलाल पुत्र राधेश्याम निवासी पसनिंगपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। उसकी आयु लगभग 31 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी एवं थाना गहमर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Next: पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.