Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

जमानियां। तहसील क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा (70 वर्ष) का सोमवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर उन्हें घर वापस लाया गया, लेकिन देर रात उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई और उनका निधन हो गया। मंगलवार को जमानियां-बड़ेसर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र श्री किसुन बिंद ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हीरा बाबा लंबे समय से मां काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। वे धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को धार्मिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला
Next: पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.