Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

गाजीपुर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में रायफल क्लब परिसर में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, तकनीकी उपलब्धियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस विभाग ने यातायात जागरूकता, मिशन शक्ति, अग्निशमन सेवा तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

यातायात पुलिस के स्टॉल पर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा यातायात संकेतों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। मिशन शक्ति 5.0 एवं अग्निशमन सेवा के संयुक्त स्टॉल पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा आगजनी एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में प्रयुक्त उपकरणों का प्रदर्शन कर लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर सेल के स्टॉल पर डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक और साइबर ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जागरूक किया। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। पुलिस विभाग के स्टॉलों ने न केवल लोगों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय को भी मजबूत करने का कार्य किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.