Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर जन जागरूकता का दिया गया संदेश

ब्यूरो 05-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220605-WA0007

ग़ाज़ीपुर (5 जून)। विश्व पर्यावरण दिवस जो प्रत्येक साल 5 जून को मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ओनली वन अर्थ रहा। इसी थीम पर सामुदायिक उत्प्रेरक गतिविधियों के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद के अंतर्गत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। ताकि आने वाले समय में हमें शुद्ध वायु और शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरतर, करमचंदपुर,शेरपुर,राजापुर ,बालापुर के साथ ही उप केंद्र तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पौधारोपण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में आसपास के क्षेत्रों के किशोर एवं किशोरी के माध्यम से पर्यावरण को लेकर समाज में जन जागरूकता फैलाने की बात कही गई। साथ ही यह भी बताया गया कि आप लोग क्षेत्र में जाकर बताएं कि हमारे द्वारा लगाए गए पौधे जब पेड़ बन जाएंगे तो वह जलवायु को परिवर्तन करने के साथ ही शुद्ध पेयजल एवं ऑक्सीजन इन्हीं की बदौलत हमें मिलेगी। हमें इसे बचाते हुए वातावरण को शुद्ध करने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ सेतू चंद, डॉ तौसीफ, डॉ पीपी सिंह, डॉ चंदन वर्मा, प्रीति, यासमीन, सुशीला, सीतमा यादव एवं बीपीएम संजीव कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 45 दिवसीय पूर्ण आवासीय एवं निःशुल्क सूर्यमित्र प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित
Next: ट्रेन की चपेट में आने अज्ञात युवक की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.