Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे-डीएम

ब्यूरो 06-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220606-WA0029

गाजीपुर 06 जून, 2022 (सू.वि)। शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयो पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रह कर जनपद के दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओ/शिकायतो को सुनकर उनका गुणदोष के आधार पर निस्तारण करेगे। कोई भी अधिकारी निर्धारित समयान्तराल में क्षेत्र भ्रमण नही करेगे जिससे आने वाले फरियादियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। अति आवश्यक कार्य होने पर ही अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जनता दर्शन के कार्य मे बैठाकर ही क्षेत्र के कार्याे का निरीक्षण/भ्रमण करेगे। यह निर्देश जिलास्तर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों भी पूर्व में दिये गये है।

इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के दूर दराज से आये फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा मौके पर निस्तारण भी किया। जिलाधिकारी को आज कुल 112 शिकायतकर्ताओ/फरियादियो ने अपने-अपने शिकायतो को लिखित रूप दिया जिसमें से कुल 20 शिकायतो का निस्तारण जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर किया तथा शेष शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने कहा कि दबंगो एंव भू-माफियाओ पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा तालाबो पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे यही शासन की मंशा है इसलिए अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो पर आये फरियादियो की समस्याओ को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 108 एम्बुलेंस लगातार बन रहा है लेबर रूम
Next: चाकू मारकर युवक की हुई हत्या

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.