गाजीपुर 03 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे गाजीपुर ने बताया है कि स्थायी लोक अदालत गाजीपुर में चपरासी के एक पद पर दीवानी न्यायालय/कलेक्ट्रेट गाजीपुर के सेवानिवृत कर्मचारियों से जिनकी आयु 14.10.2022 को 65 वर्ष से कम हो।
अधिकतम दो वर्ष के लिए अनुबन्ध के आधार पर नियुक्ति की जानी है। उक्त पद पर नियुक्ति हेतु इच्छुक सेनानिवृत्त कर्मचारीगण से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदन की अन्तिम तिथि 14.10.2022 है। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य विवरण हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर से प्राप्त कर सकते है।