Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धोखा धड़ी करने वाले 3 ठग असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो 10-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221010-WA0018

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार की रात्री समता डिग्री कालेज के पास रेलवे क्रासिंग बहद कस्बा सादात से ठगने हेतु प्रयोग मे लाये गये पीली धातु व नकली नोट (मनोरंजन बैंक प्रत्याभूत) को असली बताकर धोखा धड़ी करने वाले 03 ठगों को असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्वेक्षण में 08.10.2022 को थानाध्यक्ष सादात व स्वाट टीम गाजीपुर मय हमराह फोर्स के थाना क्षेत्र सादात मामूर होकर आपस में बात चीत कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर समता डिग्री कालेज के पास रेलवे क्रासिंग बहद कस्बा सादात से अभियुक्तगण 1. धुरपति बिन्द पुत्र करीमन नि0 ग्राम सालिकपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 29 वर्ष, 2-लौटू राम पुत्र स्व0 शंकर राम नि0 ग्राम अन्दोखर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 45 वर्ष, 3-रामधारी राजभर पुत्र स्व0 राजकुमार राजभर नि0 ग्राम वीरारायपट्टी थाना सादात जनपद गाजीपुर उम्र करीब 65 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्त धुरपति बिन्द उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, अभियुक्त लौटू राम उपरोक्त के पास से एक अदद सिल्ली पीली धातु वजन करीब 500 ग्राम, एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा अभियुक्त रामधारी राजभर उपरोक्त के पास से अखबारी पेपर मे लपेटा हुआ मनोरंजन बैंक प्रत्याभूत की नोट 2000 रुपये का 47 नोट, 500 रूपये की 42 नोट तथा 200 रुपये की 94 नोट कुल 133800 रु0 तथा अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस नं0 UP61H9805, चेसिस नं0 MBLHA10EE89B07726 तथा इंजन नं0 HA10EA89B62325 बरामद किया गया। जिसका नम्बर प्लेट बदलकर अभियुक्तगण अपनी पहचान छिपाकर अपराध कारित करते है। पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर गाँव की भोली भाली जनता को धोखा धड़ी से उपरोक्त पीली धातु को असली सोना बताकर कम दामो में बेचा करते है और खरीददारी के दौरान ही नकली नोटो (मनोरंज बैंक प्रत्याभूत) को गाँव की भोली भाली जनता को असली नोटो के साथ मिलाकर हेराफेरी करके धोखाधड़ी से देकर लाभ अर्जित करते है। आज भी हम लोग यही काम करने के लिये सादात रेलवे स्टेशन के पास आये थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग अन्तर्गत धारा 419,420,467,468 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट मे पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील तिवारी स्वाट टीम प्रभारी, प्रवीण यादव थानाध्यक्ष थाना सादात, हे0का0 विनय यादव स्वाट टीम, हे0का0 रामराज सरोज थाना सादात, का0 जिलाजीत वर्मा थाना सादात मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की डीजल इंजन व दो गैस सिलेण्डर के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को इससे बचने के बताए गए तरीके

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.