जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर महाविद्यालय परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह के संरक्षकत्त्व में आयोजित शोक सभा का प्रस्ताव हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने रखा, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से प्रदेश ने अपना एक जमीनी नेता खो दिया है। नेता जी की सरलता, सादगी एवं अपनेपन के भाव की उनके कार्यकाल में चतुर्दिक सराहना होती रही। प्रो.शास्त्री ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से गतात्मा की शांति की प्रार्थना की।महाविद्यालय परिवार ने नेता जी को दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से गतात्मा की शांति की प्रार्थना की।

शोक सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह, पूर्व प्राचार्य एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.शरद कुमार, राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.मदन गोपाल सिंहा, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह, गणित विभागाध्यक्ष डॉ.कंचन कुमार राय, भौतिकी विभागाध्यक्ष महेंद्र कुमार, डॉ मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉ ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार राय, डॉ अरुण कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी, डॉ अमित कुमार, लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, पेंगुला प्रासर, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार राय राजभर, सचिन सिंह यादव सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के शिक्षार्थियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
