जमानियां(गाजीपुर)। नगर के हेतिमपुर गांव स्थित संत मेरी स्कूल में बच्चों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा, मोबाइल द्वारा होने वाले अपराध, साइबर क्राइम, यातायात आदि संबंधी नियम सहित सुरक्षा के उपाय, सार्वजनिक स्थलों पर या सड़कों पर होने वाली छेड़छाड़ आदि विषय पर बच्चों को जागरूक किया।
सीओ विजय आनंद शाही ने आने वाली पीढ़ी को कानून का पालन करने एवं उनकी सुरक्षा में पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले सुरक्षा के उपाय विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कि आपातकालीन स्थिति में 112 एवं 1930 नंबर को डायल करके कभी भी कही भी सहायता प्राप्त कर सकते है। बच्चों को कानून के दायरे में रहकर एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। कार्यक्रम के आखिर में सीओ सहित उपस्थित लोगों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फिलिप सहित विद्यालय के छात्र–छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।