Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

14826 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालयों के लॉगिन पर अग्रसारण हेतु लम्बित

ब्यूरो 12-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 12 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। वित्तीय वर्ष 2022-23 पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं विद्यालयों द्वारा रिसीव एवं अग्रसारण की वर्तमान स्थिति के परीक्षण में पाया गया है कि अब तक कुल 50897 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र छात्र-छात्राओं द्वारा फाइनल सब्मिट किये जा चुके है, वही पर विद्यालयों द्वारा 40575 आवेदन पत्रों को रिसीव करते हुए मात्र 36071 आवेदन पत्र ही विद्यालयों द्वारा अब तक ऑनलाइन अग्रसारित किये गये है और 14826 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालयों के लॉगिन पर अग्रसारण हेतु लम्बित है। जबकि विद्यालय स्तर से अग्रसारण की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। यदि ससमय आवेदन पत्रों का अग्रसारण विद्यालय द्वारा नहीं किया जाता है, तो ऐसे में लम्बित आवेदन पत्र वाले छात्रों छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो जायेगें।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त पूर्वदशम (कक्षा 9-10) शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि तत्काल बिना अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना लम्बित 14826 छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को नियमानुसार परीक्षण करते हुए पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, एवं अपात्र छात्रों का डाटा आनलाइन रिजेक्ट करने का कष्ट करें। किन्हीं भी परिस्थितियों में कोई भी छात्रवृत्ति डाटा विद्यालय स्तर पर लम्बित नहीं रखा जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस की उदासीनता से दर-दर ठोकर खा रही पिड़िता
Next: जूनियर बालकों का कबड्डी का जिला स्तरीय चयन 13 अक्टूबर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.