Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

14 करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क

ब्यूरो 12-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221012-WA0019

गाज़ीपुर। जनपद पुलिस द्वारा धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 विरुद्ध गैंग लीडर ISI 191 मुख्तार अंसारी एवं सहयोगी गणेश दत्त मिश्र पुत्र शिवशंकर मिश्रा की लगभग 14 करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 06.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद विवेचक थाना मोहम्मदाबाद द्वारा प्रेषित आख्या पर व पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई संतुष्टि 10.10.2022 को अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर एवं सहयोगी गणेश दत्त मिश्र पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी श्रीराम कालोनी रौजा थाना कोतवाली व उसके पिता शिवशंकर मिश्रा पुत्र वंशीधर मिश्रा निवासी वीरभानपुर परगना व तहसील मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता श्रीराम कालोनी रौजा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनाम अचल संपत्ति निम्न है-
1.अभियुक्त मुख्तार अंसारी द्वारा अपने संगठित अपराध से अर्जित किये गये धन से अपने सहयोगी गणेशदत्त मिश्रा के नाम से मौजा रजदेपुर देहाती तहसील सदर गाजीपुर जनपद गाजीपुर में अराजी संख्या 113 में रकबा-0-01-04 धूर अर्थात 153 वर्ग मीटर भू-सम्पत्ति है।
2.अभियुक्त मुख्तार अंसारी द्वारा अपने संगठित अपराध से अर्जित किये गये धन से अपने सहयोगी गणेशदत्त मिश्रा के नाम से मौजा रजदेपुर देहाती तहसील सदर गाजीपुर जनपद गाजीपुर में अराजी संख्या 113 में रकबा-12 धूर अर्थात 76.2 वर्ग मीटर भू-सम्पत्ति है।
3.अभियुक्त मुख्तार अंसारी द्वारा अपने संगठित अपराध से अर्जित किये गये धन से अपने सहयोगी गणेशदत्त मिश्रा के नाम से मौजा कपूरपुर एनएजेड तहसील सदर गाजीपुर जनपद गाजीपुर में अराजी संख्या 139/4 में रकबा 0.207 हेक्टेयर भू-सम्पत्ति जिसमे क्रेत गणेशदत्त मिश्रा द्वारा रकबा 0.08952 हेक्टर की बिक्री के पश्चात रकबा 0.11748 हेक्टेयर अर्थात 1174.8 वर्ग मीटर शेष है, इसी रजिस्ट्री में गणेशदत्त मिश्रा द्वारा अराजी संख्या 139/6 रकबा 0.254 अर्थात 2540 वर्ग मीटर भू-सम्पत्ति है।
4. अभियुक्त मुख्तार अंसारी द्वारा अपने संगठित अपराध से अर्जित किये गये धन से अपने सहयोगी गणेशदत्त मिश्रा के के पिता शिव शंकर मिश्रा नाम से मौजा रजदेपुर देहाती तहसील सदर गाजीपुर जनपद गाजीपुर में अराजी संख्या 174 में रकबा-0.026हेक्टेयर अर्थात 260 वर्ग मीटर भू-सम्पत्ति है।
जिसकी कीमत कुल मिलाकर 14 करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मात्र प्लेटलेट का कम होना डेंगू का लक्षण नहीं-सीएमओ
Next: 01 करोड़ 01 लाख 60 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.