Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो 13-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221013-WA0017

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के मंझरिया गांव में कृष्णानन्द यादव के आवास पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गयी।

श्रद्धांजलि सभा मे सर्व प्रथम वहाँ मौजूद लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया व अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा मे बोलते हुये सपा निo विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव नेता जी के आकस्मिक निधन से पार्टी सहित पूरे देश मे शोक की लहर है। पार्टी को उनके मरने से बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति नही की जा सकती है। समाजवादी विचारधारा के लोग उनके गुणों को सीख कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मजबूती से साथ दे व पार्टी को आगे बढाने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करे। वही शोक सभा मे बोलते हुये सभासद व मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने कहा कि नेता जी राजनीत के भीष्म पितामह थे। इसी कारण उनका कोई राजनीतिक शत्रु नही था। नेता जी लोहिया जी के पाठशाला के अंतिम व सफल विद्यार्थी थे। जो अंत तक समाजवाद को मजबूती प्रदान करते रहे। नेता जी व्यक्ति नही विचार थे, हमे उनसे प्रेरणा लेकर पार्टी को व समाजवाद को मजबूती प्रदान करना चाहिए। ताकि सभी वर्ग का भला हो सके। वही निo साo प्रकोष्ठ के राo कार्यकारणी सदस्य रजनीकांत यादव ने कहा कि नेता जी का सपना था कि गांव तरक्की करके शहर बने। नेता जी के सोच का जीता जागता प्रमाण सैफई है। जहाँ क्षेत्र में पहले डकैतों का बसेरा हुआ करता था वहां आज डॉक्टर व इंजीनियर पैदा हो रहे है। हमे उनके कार्यो व उनकी सोच को आगे बढाने की जरूरत है। वही कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। श्रद्धांजलि सभा आयोजक कृष्णानन्द यादव ने श्रद्धांजलि सभा मे आये हुये लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे व्यक्ति मरने के बाद भी लोगो के विचारों के रूप में जिन्दा रहने का काम करते है और अमर रहते है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम समाजवाद को और मजबूती प्रदान करते रहे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस मौके पर निo उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव, निo नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ख़ाँ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा यादव, सपा नेता रणजीत यादव, प्रधान मनोज यादव, गायक रामु रंगीला, साधु यादव, विजेंदर आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल सीज
Next: आप ने जिला कार्यकारिणी सदस्य व सातों विधानसभा के अध्यक्ष का किया गठन

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.