जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में गाजीपुर तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में 4 वीं जूनियर जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता रविवार को सुबह 9 बजे होगा।
इस प्रतियोगिता में इंडियन‚ कंपाउंड एवं रिकर्व राउंड के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। इस आशय की जानकारी तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ मुकेश सिंह एवं जिला सचिव नन्दू दुबे ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक राउंड के टॉप चार खिलाडियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया जाएगा।