गाजीपुर 15 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जिन अधिकारियों/कर्मचारियों ने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रोआब्जवर्स, मतगणना, पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक आदि के रूप में निर्वाचन ड्यूटी की है, उनमें जिन्होंने अपना यात्रा भत्ता-दैनिक भत्ता/पारिश्रमिक/मानदेय की राशि प्राप्त नही किया है, उन्हें पुनः सूचित किया जाता है कि वे तत्काल अपना चुनाव भत्ता की राशि कोषागार, गाजीपुर से प्राप्त कर लेंवे। इसके लिए अपना निर्वाचन ड्यूटी का पेपर एवं आई0डी0 प्रुफ प्रस्तुत करना होगा।
उक्त निर्वाचन सम्पन्न हुए 6 (छः) माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुके है, यदि सम्बन्धित कार्मिक अपना शीघ्र चुनाव भत्ता नहीं प्राप्त करते हैं तो इसे राजकोष के सम्बन्धित प्राप्ति लेखा शीर्षक में जमा करा दिया जायेगा।