गाजीपुर 18 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि शासन के निर्देश के क्रम मे प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को विकास भवन सभागार मे अपरान्ह 12.30 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक का आयोजन होता है, जिसमे जनपद के किसानो की समस्याओं को संज्ञान मे लेते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या का निस्तारण ससमय किया जाता है।
माह अक्टूबर 2022 मे होने वाली किसान दिवस की बैठक दिनांक 19.10.2022 को विकास भवन के सभाकक्ष मे अपरान्ह 12.00 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित होगी, जिसमे जनपद के कृषक एवं सम्बन्धित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।